जयपुर की टूरिस्ट ने बीकानेर के एक होटल मालिक पर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि होटल मालिक ने उसे जबरन शराब पिलाई और उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। वहीं जब उसे पता चला कि महिला यहां अकेली आई है तो उसका पीछा करना शुरू कर दिया। नजदीकियां ब
मामला बीकानेर के बीछवाल थाना इलाके का 26 सितंबर शुक्रवार का है।
बीछवाल SHO गोविंद सिंह चारण ने बताया- जयपुर से प्रॉपर्टी के काम के लिए आई एक महिला ने एक होटल मालिक पर रेप का आरोप लगाया है। मामले में जांच जारी है।
जयपुर में प्रॉपर्टी कंसल्टेंट का काम करती है महिला
महिला ने दी रिपोर्ट में बताया- वह जयपुर में रहकर प्रॉपर्टी कंसल्टेंट का काम करती है। वह 18 सितंबर को बीकानेर घूमने आई थी। वह अपने प्रोफेशनल काम से यहां आई थी। इस दौरान 23 सितंबर को उसने बीछवाल थाना इलाके के एक होटल में चेक इन किया था।
इस दौरान उसने अपने रियल एस्टेट और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में मार्केटिंग और कंसल्टिंग के बारे में होटल मालिक को बताया। इसके बाद से होटल मालिक उसका पीछा करने लगा। वो मंदिर जाती तो भी उसके पीछे पीछे जाता था। होटल में उस पर लगातार नजर रखता था। उसके खाने पर भी नजर रखता था। अन्य गतिविधियों पर भी नजर रखने लगा। व्रत रखने पर भी आपत्ति जताने लगा।

महिला का आरोप है कि होटल मालिक उसे रूफटॉप पर ले गया और वहां शराब पिलाई। (फोटो सोर्स मेटा AI)
शराब पिला कर रेप करने का आरोप
रिपोर्ट में महिला ने बताया- होटल मालिक ने उसे साथ में शराब पीने का दबाव बनाया। 25 सितंबर को उसे होटल की छत पर ले जाकर शराब पिलाई। महिला का आरोप है कि इसके बाद होटल मालिक ने उसके साथ रेप किया।
बीछवाल पुलिस ने इस मामले में महिला का मेडिकल मुआयना करवाया। मामला दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments