पाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान निर्मित 107 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपए है। आरोपी ट्रक में भरे वेस्ट के नीचे छुपाकर यह शराब गुजरात ले जाने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया

ट्रक में भरे वेस्ट से भरे कट्टों के नीचे छुपाकर राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब आरोपी ले जा रहा था।
कार्यवाहक एसपी विपिन कुमार शर्मा ने बताया कि सुमेरपुर थानाप्रभारी रविन्द्र सिंह खिंची के नेतृत्व में थाना पुलिस ने शनिवार रात को सुमेरपुर के सिंह द्वार के निकट नाकाबंदी की। संदिग्ध ट्रक आने पर उसे रूकवाया। तलाशी के दौरान ट्रक में भरे वेस्ट बारदान के नीचे उन्हें राजस्थान निर्मित विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब मिली। जिसे जब्त किया गया। मामले में जोधपुर जिले के तिंवरी (मथानिया) निवासी ट्रक ड्राइवर रसूल खान(27) पुत्र सुल्तान खान मोयल को गिरफ्तार किया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments