![]()
असनावर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 75 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
झालावाड़ के असनावर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 75 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 लाख रुपए आंकी गई है।
एसपी अमित कुमार बुडानिया के अनुसार अकलेरा डिप्टी बृजेश कुमार के निर्देशन में असनावर थानाधिकारी मोहनचंद के नेतृत्व में विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। नाकाबंदी के दौरान एनएच 52 पर यात्री प्रतीक्षालय के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। तलाशी में उसके पास से 75 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी की पहचान नागौर जिले के मूडवा मारवाड़ थाना क्षेत्र के ईनाणा गांव निवासी महिपाल (30) पुत्र मोतीलाल जाट के रूप में की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में स्मैक की खरीद और खपत के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। इस मामले में और भी लोगों के शामिल होने की आशंका है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments