![]()
पुलिस टीम ने 2600 नशीली गोलियों के साथ एक युवक को रंगे हाथों पकड़ा है।
श्रीगंगानगर जिले में रामसिंहपुर पुलिस ने एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सफलता हासिल की है। थानाधिकारी सुभाष बरोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 2600 नशीली गोलियों के साथ एक युवक को रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी
पुलिस को मिली थी तस्करी की सूचना थाना क्षेत्र की सीमाओं पर नशे की तस्करी की सूचना लगातार मिल रही थी। इस पर थानाधिकारी सुभाष बरोला ने सतर्कता बरतते हुए पुलिस टीम को अलर्ट किया। गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 13 एपीडी सड़क पर संदिग्ध बाइक को रोक कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 2600 नशीली गोलियां बरामद हुईं।
श्रीविजयनगर का रहने वाला है आरोपी गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुलाब सिंह पुत्र भवानी सिंह निवासी शिवपुरी, श्रीविजयनगर के रूप में हुई है। आरोपी इन नशीली गोलियों को बाइक से इलाके में सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया और परिवहन में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया।
बीएनएस 223 के तहत किया गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 के तहत गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल राजीव राणा और कॉन्स्टेबल जयपाल मौके पर मौजूद रहे। आसूचना अधिकारी राकेश कुमार की भूमिका इस पूरी कार्रवाई में अहम रही, जिनकी सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments