![]()
हनुमानगढ़ के तलवाड़ा झील थाने में 30 मोटरों की सर्विस केबल और एक मोटर चुराने के अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज।
हनुमानगढ़ में खेत में घुसे अज्ञात चोर करीब तीस मोटरों की सर्विस केबल व एक मोटर चोरी कर ले गए। इससे किसानों को लाखों रुपयों का नुकसान हो गया। सर्विस केबल चुराने के बाद चोरों ने खेत में ही बैठकर शराब का सेवन किया और सर्विस केबल जलाकर तांबा निकाल लिया। इ
पुलिस के अनुसार गुरतेज सिंह (37) पुत्र नरेन्द्र सिंह जटसिख निवासी चक 13-14 आरडब्ल्यूडी, भूरानपुरा ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि 28 जुलाई की रात में अज्ञात चोरों ने उनके खेतों में लगी करीब 30 मोटरों की सर्विस केबल काट ली। अज्ञात चोर उसके खेत से एक मोटर भी चोरी कर ले गए। इन लोगों ने जसवीर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह के खेत से 40 फीट, बलवीर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह के खेत से 85 फीट, धनपत पुत्र ठाकरराम जाट के खेत से 30 फीट, अरविन्द पुत्र धनपतराम जाट के खेत से 40 फीट, छोटूराम पुत्र रजीराम जाट के खेत से 60 फीट, महेन्द्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश के खेत से 60 फीट, विजय कुमार पुत्र प्यारेलाल गुप्ता के खेत से 50 फीट, रेखा पत्नी राजेश कुमार के खेत से 60 फीट, ओमप्रकाश पुत्र साहबराम के खेत से 300 फीट, शिशपाल पुत्र रजीराम के खेत से 60 फीट, महेन्द्र पुत्र श्रीराम पचार के खेत से 190 फीट, धर्मवीर पुत्र मनफूल राम के खेत से 200 फीट, ओमप्रकाश पुत्र श्रीराम पचार के खेत से 70 फीट, गुड्डी पत्नी अणदाराम के खेत से 60 फीट, सुरेन्द्र पुत्र अणदाराम के खेत से 60 फीट, प्रदीप पुत्र हनुमान प्रसाद के खेत से 60 फीट, हनुमान पुत्र भादरराम के खेत से 60 फीट, सुभाष पुत्र बृजलाल पचार के खेत से 70 फीट, चानणराम पुत्र देवीलाल जाट के खेत से 80 फीट, प्रताप सिंह पुत्र मेहरचन्द के खेत से 70 फीट, सिभावन खां पुत्र गुलाम रसूल के खेत से 70 फीट, बलवीर पुत्र धनाराम सिंह के खेत से 70 फीट, मदनलाल पुत्र कानाराम कड़वासरा के खेत से 170 फीट, गोपीराम पुत्र केशुराम के खेत से 60 फीट तार चोरी कर ली।
इसके बाद अज्ञात लोगों ने भागीरथ दूधवाल के खेत में सारी केबल एकत्रित कर जलाई व तांबा निकालकर ले गए। अज्ञात चोरों ने भागीरथ दूधवाल के खेत में शराब भी पी। वे 29 जुलाई की सुबह खेतों में पहुंचे तो सर्विस केबल व मोटर गायब मिली। खेत में अज्ञात चोरों के पैरों के निशान मिले। तार चोरी करने से सभी किसानों का लाखों रुपयों का नुकसान हो गया है। अब सभी मोटरें वर्तमान में सर्विस केबल के बिना चल नहीं पाएंगी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान हैड कॉन्स्टेबल रेवंतराम के सुपुर्द की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments