![]()
भारत पाकिस्तान सीमा पर नशे के कारोबार पर वार करते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक बार फिर स्मेक के साथ चार युवकों को पकड़ा गया है। जिनसे करीब चार लाख रुपए कीमत की स्मेक बरामद हुई। चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
खाजूवाला थाना पुलिस के अनुसार चार युवकों को 9 ग्राम 31 मिलीग्राम अवैध स्मैक (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही एक बोलेरो गाड़ी को भी किया जब्त किया है इसी गाड़ी में चारों घूम घूमकर स्मेक बेच रहे थे। खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला के थानाधिकारी सुरेंद्र प्रजापत ने कार्रवाई की है। कुंडल के चक 7 केएलडी निवासी विनोद नाई, 10 केएलडी निवासी गंगासिंह मजहबीसिख, रावला के 10 डीओएल निवासी कमीर खान व 4 एसजेएम शेखडा निवासी हिम्मत अली को किया गिरफ्तार किया गया है। चारों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में दर्ज मामले की जांच दंतौर थानाधिकारी जेठाराम मेघवाल को सौंपी गई है।
बीकानेर के खाजूवाला और रावला क्षेत्र में अर्से से नशे का व्यापार हो रहा हे। पिछले दिनों बीएसएफ और सेना के अधिकारियों ने भी जगह-जगह छापेमारी की थी। यहां तक कि सेना की ओर से बनाए गए बंकर तक चैक किए गए थे, जिसमें नशा कर रहे थे। इसके बाद से नशे का व्यापार करने वालों में हडकंप मचा हुआ है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments