☜ Click Here to Star Rating



करौली के खान की चौकी क्षेत्र के पास चलती इनोवा कार में आग लगने पर ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई।

करौली के खान की चौकी क्षेत्र के पास चलती इनोवा कार में अचानक आग लग गई। गाड़ी के इंजन से चिनगारी निकलने लगी थी। ड्राइवर ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोक दिया। उसने जांच करने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही पलों में गाड़ी ने आग पकड़ ली। दे

.

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद करौली अग्निशमन केंद्र से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। अग्निशमन दल में शामिल फायरमैन पिकेश कुमार मीना, पुष्पेन्द्र शर्मा और सनी डागर ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जो राहत की बात रही।

स्थानीय लोगों ने भी फायर ब्रिगेड को सहयोग किया। उन्होंने कुछ समय के लिए यातायात रोककर राहत कार्य में मदद की। हालांकि, आग की वजह से गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इंजन में तकनीकी खराबी के कारण यह घटना हुई। यह घटना लगभग दो दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन इसका वीडियो अब सामने आया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading