![]()
करौली के ऊंचा गांव में सांप के डसने से एक बच्ची की मौत हो गई।
करौली के ऊंचा गांव में सांप के डसने से एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं, उसके छोटे भाई को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार ऊंचा गांव निवासी प्रताप सिंह कोली के बच्चे दिव्या कोली (9) और देव कोली (6) घर के बाहर एक ही खाट पर सो रहे थे। देर रात किसी समय सांप ने दोनों भाई-बहन को डस लिया। परिजन पास में दूसरी खाट पर सो रहे थे। उन्हें घटना का आभास नहीं हुआ।
सुबह बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल करौली जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच में सांप के डसने की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने दोनों को जयपुर रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही दिव्या ने दम तोड़ दिया। देव की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। रक्षा बंधन के दिन भाई-बहन को एक साथ सर्प दंश से गांव में गम का माहौल है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments