☜ Click Here to Star Rating


.

आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। एसओजी ने एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पीएसओ और उनके बेटे को गिरफ्तार किया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. पेपर लीक में पूर्व सीएम अशोक गहलोत का PSO गिरफ्तार एसओजी ने SI पेपर लीक से जुड़े मामले में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर राजकुमार यादव और उसके बेटे भरत यादव को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि राजकुमार यादव ने बेटे के लिए एसआई का पेपर खरीदा था। पूरी खबर पढ़ें

2. जयपुर-करौली में बारिश, कई शहरों में बादल छाए सावन के आखिरी दिन राजधानी जयपुर में मौसम बदला और कई इलाकों में बारिश हुई। गलता गेट इलाके में दोपहर करीब 3:15 बजे तेज बरसात हुई। उधर, करौली शहर, टोडाभीम, हिंडौन सिटी सहित कई इलाकों में सुबह रिमझिम बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें

3. हाईकोर्ट का 4 जिलों के एसपी को 1 घंटे थाने में बैठने का आदेश राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रदेश में लापता नाबालिग बच्चियों को नहीं खोज पाने के मामले में अलग-अलग आदेश देते हुए 4 जिलो के एसपी को रोज एक घंटा संबंधित थाने में बैठने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा- हम बच्चियों को ढूंढने के लिए किए जा रहे पुलिस के प्रयासों से संतुष्ट नहीं हैं। पूरी खबर पढ़ें

4. शिक्षा मंत्री बोले- नए भवनों पर एक्सपायरी डेट लिखेंगे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- हमने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कोई भी नया भवन बनता है। उस पर निर्माण तिथि और अधिकतम अवधि लिखी जाए। यानी बिल्डिंग पर मैन्युफैक्चरिंग डेट व एक्सपायरी डेट लिखेंगे। अवधि पूरी होते ही बिल्डिंग को गिरा दें, उसे नष्ट कर दें। पूरी खबर पढ़ें

5. सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी में मरीज पर बरसाई लाठियां झुंझुनूं के खेतड़ी में सरकारी हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में लाठी-डंडों से लैस 15-20 बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने इमरजेंसी में इलाज करा रहे युवक पर लाठियां बरसाई। बदमाशों ने डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ से भी मारपीट की। हॉस्पिटल में भी तोड़फोड़ की गई। पूरी खबर पढ़ें

6. जैसलमेर में टोल मांगा तो तलवार-डंडे लेकर पहुंचे बदमाश जैसलमेर में भारत माला हाईवे के 2 टोल नाकों पर बदमाशों ने तलवारों से हमला कर दिया। आरोपियों ने टोल कर्मचारियों को भी जान से मारने की कोशिश की। घटना शुक्रवार देर रात करीब एक बजे बजे रामगढ़ थाना इलाके में हुई। हाईवे पर 2 अगस्त से ही लाणेला और पारेवर गांव में टोल शुरू हुए थे। पूरी खबर पढ़ें

7. डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने सतीश पूनिया के राखी बांधी रक्षाबंधन पर डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने हरियाणा के प्रभारी सतीश पूनिया और डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को राखी बांधी। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने खेजड़ी के पड़े को राखी बांधकर बचाने का संकल्प लिया। भरतपुर-जोधपुर में जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने के बाद बहनें रोने लग गईं। पूरी खबर पढ़ें

8. जयपुर ATS को युवक ने सुसाइड की झूठी सूचना दी भरतपुर के उच्चैन इलाके के रहने वाले एक युवक ने जयपुर ATS को सुसाइड करने की सूचना दी। इसके बाद ATS ने भरतपुर पुलिस से संपर्क किया। युवक के मोबाइल नंबर के आधार पर लोकेशन निकालकर पुलिस उसके घर पहुंची तो युवक ने बताया कि उसने मजाक किया था। पूरी खबर पढ़ें

9. पिता ने जिंदा बेटी का मृत्यु‎भोज रखा, शोक पत्रिका छपवाई भीलवाड़ा जिले में परिवार की मर्जी के खिलाफ भागकर बेटी ने देवर से लव मैरिज कर ली। इससे आहत पिता ने बेटी‎ को मरा मानकर शोक पत्रिका‎ छपवा दी और समाज के लोगों को 10 अगस्त को मृत्यु‎भोज के लिए आमंत्रित किया। मामला आसींद थाना इलाके के एक गांव का है। पूरी खबर पढ़ें

10. पालतू कुत्ते ने मालिक को काटा तो पीट-पीटकर मार डाला अलवर में पालतू कुत्ते ने अपने मालिक पर हमला कर दिया। इस पर गुस्साए मालिक ने पीट-पीटकर कुत्ते को मार दिया। मालिक की आंख के पास 10 टांके आए हैं और आंख मुश्किल से बची है। पालतू कुत्ते ने 1 दिन पहले मालिक के बेटे पर भी हमला किया था। पूरी खबर पढ़ें



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading