![]()
नवरात्रि के मौके पर देश में कीमती धातुओं की कीमत ने इतिहास के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी उठा-पटक के बाद पिछले एक सप्ताह में भारत में सोने की कीमत में 4200 रुपए की तेजी आई है। वहीं चांदी की कीमत 8600 रुपए बढ़कर 1 लाख 38 हजा
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता और देश में त्यौहारी सीजन से बढ़ी डिमांड सर्राफा एसोसिएशन के राकेश खंडेलवाल ने बताया कि वैश्विक बाजार के साथ भारतीय बाजार में कीमती धातुओं की डिमांड बढ़ गई है। इसका प्रमुख कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता और भारत में त्यौहारी सीजन है। यही कारण है कि 7 दिन में चांदी 8600, जबकि सोना 4200 रुपए उछाल के साथ शिखर पर आ गया है।
खंडेलवाल ने बताया कि मौजूदा हालात देखते हुए आने वाले वक्त में सोने और चांदी दोनों की कीमत में तेजी की संभावना है। साथ ही भारत में जल्द ही वेडिंग सीजन भी शुरू होने वाला है। ऐसे में जो लोग कीमती धातुओं में निवेश करना चाहते हैं। मौजूदा वक्त उनके लिए पूरी तरह मुफीद है।
जयपुर में यह रहा भाव जयपुर सर्राफा कमेटी की ओर से जारी भाव के अनुसार शहर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत एक लाख 17 हजार 100 रुपए पर आ गई है। वहीं 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत एक लाख 9 हजार 200 रुपए पहुंच गई। सोना 18 कैरेट 91 हजार 300 रुपए प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट 72 हजार 600 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी रिफाइन की कीमत एक लाख 38 हजार 600 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments