☜ Click Here to Star Rating


गांधी नगर गणेश मंदिर में सिद्ध गणेश जी की आकर्षक सजावट की गई

गणेश महोत्सव को लेकर भीलवाड़ा में आज सुबह से उत्साह ओर भक्ति भाव चरम पर है बड़ी संख्या में भक्त कतार में लग कर गणपति बप्पा के दर्शन को पहुंच रहे हैं । सिद्ध गणेश मंदिर में गणेश जी का विशेष श्रृंगार किया गया है और दोपहर में महाआरती के बाद गणेश जी को 5

.

यहां एक दिवसीय मेला भी शुरू हुआ है।बड़ी संख्या से भक्त लोग मेले में शामिल होने और गणपति बप्पा के दर्शन के लिए यहां पहुंच रहे हैं ।मेले में खाने-पीने, डेली रूटीन के प्रोडक्ट की स्टॉल और झूले लोगों के आकर्षण का केंद्र है।

सुबह से बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं

सुबह से बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं

शहर के सिद्ध गणेश मंदिर, रोडवेज बस स्टैंड के सामने गणेश मंदिर के साथ-साथ प्रमुख चौराहों पर भी 10 दिवसीय गणपति स्थापना की गई है । माणिक्य नगर चौराहे पर उज्जैन से मंगवाए 12 फीट की गणेश प्रतिमा सबके आकर्षण का केंद्र रहेगी । 12:15 बजे पूरे विधि विधान ओर जुलूस के साथ स्थापना की जाएगी ओर 10 दिवसीय आयोजन की धूम रहेगी ।

गणेश प्रतिमा के लिए विशाल वाटरप्रूफ पांडाल यहां तैयार किया गया है। 10 दिन चलने वाले आयोजन को देखने के लिए करीब 1 हजार लोगों के बैठने के इंतजाम किए गए हैं। आयोजन स्थल माणिक्य नगर चौराहे की सभी साइड्स में लाइट डेकोरेशन किया गया है।

माणिक्य नगर में उज्जैन से मंगवाए 12 फीट की गणेश प्रतिमा स्थापित की जाएगी

माणिक्य नगर में उज्जैन से मंगवाए 12 फीट की गणेश प्रतिमा स्थापित की जाएगी

नेहरू रोड श्री गेस्ट हाउस चौराहे से भीमगंज थाने तक करीब 500 मीटर तक लाइट डेकोरेशन और भगवा झंडों से सजावट की है,दोनो ओर एंट्री गैट बनाए गए हैं।पांडाल में सुबह शाम आरती करते हुए पूरे भक्ति भाव के साथ 10 दिन तक उनकी सेवा पूजा अर्चना कर उन्हें विधिवत विसर्जन के लिए ले जाया जाएगा।इस दौरान यहां 10 दिन तक पंडाल में डांडिया रास के आयोजन चलेंगे, हर दिन अलग-अलग थीम पर आयोजन होंगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading