म्यूजिकल कॉन्सर्ट गोल्डन एरा ऑफ इंडियन सिनेमा इस बार अपने 12वें संस्करण के साथ आयोजित होने जा रहा है।
शहर का बहुचर्चित म्यूजिकल कॉन्सर्ट गोल्डन एरा ऑफ इंडियन सिनेमा इस बार अपने 12वें संस्करण के साथ आयोजित होने जा रहा है। यूनिक ड्रीम बिल्डर्स एवं हेल्दी स्माइल्स ग्रुप की ओर आयोजित यह कार्यक्रम रविवार, 7 सितंबर को शाम 6 बजे से बिरला ऑडिटोरियम में होगा।
आयोजक डॉ. बलविंदर सिंह ठक्कर ने बताया कि इस वर्ष भी शहर के ख्यातनाम गायक कलाकार अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं को पुराने हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम गीतों की याद दिलाएंगे। कार्यक्रम में डॉ. समीर शर्मा ‘सैम’, कमल प्रकाश सक्सेना, डॉ. जितेंद्र सिंह मक्कर, निकिता बंसल, गीतिका चतुर्वेदी, ऋचा खोड़ा और मिताली वर्मा अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ समीर शर्मा सैम करेंगे।
इस अवसर पर राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा मुख्य अतिथि होंगे, जबकि जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के चेयरमैन ओ. पी. अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा विश्व प्रसिद्ध गजल गायक हुसैन बंधु भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा, जो केवल आमंत्रण पत्रों के आधार पर दिया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments