![]()
बालोतरा | सीबीएसई द्वारा वर्ष 2026 की 10वीं व 12वीं की मुख्य परीक्षाओं के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (एलओसी) भरने की प्रक्रिया 29 अगस्त से शुरू की जा रही है। एक माह का समय परीक्षा आवेदन पत्र के लिए दिया गया है।
इस संबंध में विस्तृत कार्यक्रम सीबीएसई द्वारा बुधवार रात को जारी किया गया। कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों ही परीक्षाओं के आवेदन पत्र भरवाए जाएंगे। सामान्य शुल्क के साथ पांच विषयों के लिए 1600 रुपए परीक्षा शुल्क रहेगा। अतिरिक्त सब्जेक्ट पर 320 रुपए पर सब्जेक्ट के हिसाब से शुल्क अदा करना होगा। नेपाल में 5500 रुपए पांच सब्जेक्ट के लिए और 1100 रुपए एडिशनल सब्जेक्ट के लिए देने होंगे। सेड़वा थानाधिकारी ने सोमारड़ी सरहद में आरोपी श्याम सुंदर सावरिया जो लम्बे समय से मादक पदार्थों की तस्करी करने के कार्य में लिप्त है। सेड़वा पुलिस ने आरोपी श्याम सुंदर सावरिया निवासी सोमारड़ी सेड़वा की करीब 90 लाख रुपए की अवैध अर्जित संपत्ति जिसमें 1 आवासीय भवन व 4 वाहन को फ्रीज किया गया। इसी कड़ी में सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक एनडीपीएस भारत सरकार के निर्देशों की पालना में मादक पदार्थ तस्कर श्याम सुन्दर की लक्ष्मीनगर में 51 लाख 48 हजार रुपए की अवैध अर्जित संपत्ति 1 आवासीय भवन को फ्रीज किया गया। आरोपी के खिलाफ कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं। भास्कर न्यूज | बाड़मेर पुलिस ने तस्करों की संपत्ति फ्रीज करने की कार्रवाई की है। शुक्रवार को पुलिस ने दो तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी 1.27 करोड़ रुपए की संपत्ति को फ्रीज किया है।
दो दिनों में पुलिस ने 5 आरोपियों की 3.77 करोड़ रुपए की संपत्ति को फ्रीज की है। शुक्रवार को मादक पदार्थ तस्कर पप्पू उर्फ नरेश कुमार निवासी लूणवा चारणान व श्याम सुंदर सावरिया निवासी सोमारड़ी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करने का प्रस्ताव सक्षम प्राधिकार एवं प्रशासक एनडीपीएस भारत सरकार को भेजा। इन आरोपियों के सभी दस्तावेजों की जांच कर दोनों आरोपियों के करीब 1.27 करोड़ रुपए की अवैध रुप से अर्जित की गई संपत्ति को फ्रीज करने के आदेश दिए।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments