उत्तर पश्चिम रेलवे का बीकानेर रेल मंडल बिना टिकट या अनधिकृत यात्रा करने वालों पर लगातार शिकंजा कस रहा है। मंडल ने विशेष अभियानों और नियमित जांच के जरिए जनवरी से जुलाई 2025 तक 1.27 लाख से अधिक मामलों में कार्रवाई कर करीब 1.85 करोड़ रुपए जुर्माना वसूला
दिव्यांग और महिला कोच में अनधिकृत यात्रा करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। विशेष टिकट जांच अभियानों के तहत 309 मामले दर्ज कर 4,81,000 का जुर्माना वसूला गया। इसके बाद एंबुश अभियान चलाया गया, जिसमें एक ही दिन में 271 मामलों से 1,14,000 की वसूली की गई।
इन अभियानों के अलावा नियमित कार्रवाई से मंडल ने 1 जनवरी 2025 से 30 जुलाई 2025 तक कुल 1,27,628 मामलों में 1.85 करोड़ का जुर्माना वसूला। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने भी अनधिकृत रूप से आरक्षित कोचों में यात्रा करने वालों पर शिकंजा कसा है। इस दौरान दिव्यांग कोच में 68 मामलों में 43,080 की वसूली धारा 155 के तहत की गई।
महिला कोच में 7 मामलों में 5,600 का जुर्माना धारा 162 के तहत लगाया गया। रेलवे अधिकारियों ने साफ किया कि आरक्षित कोच, दिव्यांग और महिला डिब्बों में अनधिकृत यात्रा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। यात्रियों को समय रहते टिकट लेकर नियमानुसार यात्रा करने की अपील की गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments