![]()
रींगस के बालेश्वर मोहल्ले स्थित श्री सूर्य मंडल समाज सेवा समिति कार्यालय में बुधवार शाम को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी त्योहारों और कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, भैंरुबाबा मेले में सेवाएं, ऋषि पंचमी और रामायण मूहुर्त के आयोजन पर विचार-विमर्श किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से सभी कार्यक्रमों के संचालन का प्रस्ताव पारित किया।
समिति अध्यक्ष हरिप्रसाद, कोषाध्यक्ष कैलाश चंद बिंवाल, कैलाश चंद छीपा, मंत्री श्रवण सैन सहित अन्य सदस्यों ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का शुभारंभ करने का निर्णय लिया। साथ ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर चौपड़ बाजार में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
समिति मीडिया प्रभारी केसी राजा ने बताया कि भैंरु बाबा के वार्षिक छोटे और बड़े मेले में खोया-पाया केंद्र बनाकर श्रद्धालुओं की सेवा की जाएगी। इसके अलावा ऋषि पंचमी और रामलीला संचालन से पहले रामायण मुहूर्त को हर्षोल्लास से मनाने की योजना बनाई गई है।
सभी कार्यक्रमों की तैयारियों के लिए पदाधिकारियों के दल बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। बैठक में आशीष जांगिड़, श्यामसुंदर छीपा, मुदित जोशी, नईम खान, मिलन पारीक, शक्ति जांगिड़, प्रशांत अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, नाहर सिंह सहित मंडल के अनेक सदस्य उपस्थित थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments