![]()
बीएलओ और पर्यवेक्षक प्रशिक्षण को संबोधित करते जिला निर्वाचन अधिकारी।
भीलवाड़ा में चल रहे बीएलओ और पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण शिविर का जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू ने निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों से की और काम में सावधानी और पारदर्शिता का ध्यान रखने के निर्देश दिए।
दरअसल भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसके तहत भीलवाड़ जिले में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण भीलवाड़ा के सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय कन्या विद्यालय में चल रहा है। जिसका आज जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू ने निरीक्षण किया।
काम में सावधानी बरतने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों से बात की। उन्होनें मतदाता सूची के शुद्धिकरण संबंधी कामों को निष्ठा, पारदर्शिता और सावधानी से करने के निर्देश दिए। कहा कि फॉर्म संकलन, जन्मतिथि सत्यापन, मतदाता सहायता, और बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं को लेकर सभी को व्यावहारिक समझ होनी चाहिए।
संधू ने कहा कि हर बीएलओ को यह स्पष्ट रूप से पता होना चाहिए कि उसे कितने पात्र मतदाताओं को जोड़ना है। हर फॉर्म को नियमों के अनुसार जांचकर ही स्वीकार या अस्वीकार किया जाए। अगर किसी प्रक्रिया को लेकर शंका हो तो तुरंत मास्टर ट्रेनर या वरिष्ठ अधिकारी से बात कर स्पष्ट करें।
मास्टर ट्रेनर से बात करें
उन्होंने फॉर्म की गंभीरता, दस्तावेजों की प्रमाणिकता और अनुक्रमांक के क्रम में दर्ज करने की प्रक्रिया को सही तरीके से समझने पर बल दिया साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 11 आवश्यक दस्तावेजों की सूची के बारे में मास्टर ट्रेनर्स से जानकारी अवश्य लें।उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी और सहभागी बनाने के लिए इसे छोटे-छोटे समूहों में आयोजित किया गया है ताकि हर बीएलओ और पर्यवेक्षक को पर्याप्त समय और स्पष्टीकरण मिल सके।
संदेह होने पर डाउट सेशन में क्लियर करें
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश मेहरा ने भी प्रशिक्षण में मौजूद अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण को गंभीरता से लें, अच्छे से सीखें और यदि कोई संशय हो तो ‘डाउट सेशन’ के माध्यम से उसे तुरंत क्लियर करें। इसी से कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित होगी।
कार्यक्रम के दौरान बीएलओ के कार्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें लोकतंत्र की पहली कड़ी बताया गया और प्रशिक्षण को पूर्ण मनोयोग से लेने की अपील की गई। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी दिव्यराज सिंह, तहसीलदार दिनेश साहू सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments