![]()
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शिव सेना UBT जालोर जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित ने एक अनोखी पहल करते हुए पेड़ों को राखी बांधकर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया।
रूपराज पुरोहित ने कहा कि जितना पवित्र रिश्ता भाई-बहन का होता है, उतना ही गहरा रिश्ता मनुष्य और पेड़-पौधों का भी है। पेड़ हमें जीवनदायी ऑक्सीजन देते हैं, पेड़-पौधे नहीं तो मानव जीवन भी संभव नहीं है।
पेड़ों से पर्यावरण संतुलित रहता है
रूपराज पुरोहित ने कहा कि जहां अधिक पेड़ होते हैं, वहां वर्षा भी अधिक होती है और पर्यावरण संतुलित रहता है। इस सोच को आगे बढ़ाते हुए शिव सेना UBT जालोर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी इस अभियान में भाग लिया और पेड़-पौधों को राखी बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जालोर शिव सेना UBT शहर प्रमुख मिश्रीमल परिहार, उप शहर प्रमुख पूनमाराम सोलंकी, युवा सेना शिव सेना शहर सहसचिव जेठाराम सोलंकी, जालोर शहर शिव सेना कार्यकारिणी सदस्य मोहनलाल, महेंद्र राणा, अर्जुन राणा एवं चुनाराम राणा उपस्थित थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments