☜ Click Here to Star Rating


राजस्थान के सिरोही में शनिवार रात 9:03 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए। माउंट आबू, गिरवर, आकराभट्टा, मानपुर सहित कई जगहों पर झटके महसूस किए गए।।

.

माउंट आबू एसडीएम डॉ अंशु प्रिया ने बताया- भूकंप के झटके के बाद आपदा राहत टीम को अलर्ट पर रखा गया है। टीम को फील्ड में जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। अभी किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है।

(खबर लगातार अपडेट की जा रही है)

30 दिन पहले भी राजस्थान में आया था भूकंप राजस्थान में 30 दिन पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जयपुर, सीकर, झुंझुनं सहित एनसीआर के कई एरिया में 10 सेकेंड तक धरती हिली थी। हालांकि, भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था। मौसम केंद्र के मुताबिक भूकंप की ​तीव्रता रिएक्ट स्केल पर 4.4 रही। केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर अंदर था। पढ़ें पूरी खबर…

बीकानेर में आया था 3.6 तीव्रता का भूकंप राजस्थान में करीब 5 महीने पहले भी भूकंप के झटके महसूस हुए थे। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 2 फरवरी को बीकानेर में भूकंप के झटके महसूस हुए थे। इसका केंद्र शहर से करीब 72 किलोमीटर दूर जसरासर में था। भारत के नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 थी। पढ़ें पूरी खबर…

अब देखिए- भूकंप से जुड़े कुछ ग्राफिक्स…



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading