☜ Click Here to Star Rating



जयपुर में किडनैप कर एक नाबालिग लड़की से रेप करने का मामला सामने आया है। नाबालिग को मोबाइल पर मैसेज कर मिलने के लिए घर से बाहर बुलाया था। कैफे में ले जाकर आरोपी परिचित ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। करधनी थाने में नाबालिग पीड़िता की मां ने रिपोर्ट

.

पुलिस ने बताया- करधनी की रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनकी 14 साल की बेटी के साथ परिचित लड़के ने रेप किया है। आरोप है कि 10 सितम्बर की रात करीब 11 बजे नाबालिग बेटी को परिचित दो लड़कों ने मोबाइल पर मैसेज किया। घर के बाहर मिलने के लिए बुलाकर अपने साथ ले गए। बहला-फुसलाकर साथ ले जाकर अपने दो दोस्तों के पास छोड़कर चले गए।

नाबालिग बेटी को एक कैफे में ले जाकर आरोपी एक लड़के ने जबरदस्ती की। विरोध करने पर नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर रेप किया। घर लौटने पर नाबालिग बेटी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। करधनी थाने में नाबालिग पीड़िता की मां ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading