जोधपुर के मेहरानगढ़ स्थित मां चामुंडा मंदिर में मैया का विशेष श्रृंगार किया गया है।
देशभर में आज शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व 22 सितंबर से शुरू हुआ। वैदिक पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 22 सितंबर रात 1:23 से 23 सितंबर रात 2:55 तक रहेगी। इसको लेकर शहर के अलग अलग मंदिरों में विशेष श्रृंगार किया गया है, वही
इस वर्ष घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:09 से शाम 8:06 तक है। इसके अलावा, अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 11:49 से 12:38 के बीच भी घट स्थापना की जा सकती है। प्रथम दिवस मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जाएगी।

मंदिर में दर्शन के लिए सुबह 7 बजे से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई।
सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। यह पर्व वर्ष में चार बार आता है – चैत्र माह में वासंतिक नवरात्रि, आश्विन माह में शारदीय नवरात्रि, तथा माघ और आषाढ़ माह में गुप्त नवरात्रि।
इस वर्ष विशेष योग है कि मां जगदंबा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं और नरवाहन पर विराजमान होंगी। शास्त्रों के अनुसार यह योग सुख-शांति का प्रतीक माना गया है।
नवरात्रि का यह पावन पर्व आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक मनाया जाता है और विजयादशमी के साथ इसकी पूर्णाहुति होती है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments