![]()
जयपुर |मुश्किल समय में ही पॉजिटिव एटिट्यूड की परीक्षा होती है। अपने जीवन का सम्पूर्ण नियंत्रण आपके हाथ में होना चाहिए। हमें केवल अपने लिए ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानवता के लिए अपने जीवन को समर्पित करना चाहिए। बड़े लक्ष्य बनाओ और उनकी प्राप्ति के लिए
ये बातें सोमवार को अपेक्स यूनिवर्सिटी के ओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘उड़ान’ के पहले दिन ग्लोबल मोटिवेशनल स्पीकर हर्षवर्धन ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहीं। यूनिवर्सिटी चेयरपर्सन डॉ. रवि जूनीवाल ने आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास से भरकर आप जो भी काम करेंगे उसमें सफलता निश्चित है। वाइस चांसलर डॉ. सोमदेव शतांशु ने कहा- शारीरिक और मानसिक बल ज्ञान के माध्यम से बढ़ाए जा सकते हैं। चिंतन करने की क्षमता ही हमें मनुष्य बनाती है। शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्ति का साधन नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का आधार है। नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठ परंपराओं को अपनाकर ही जीवन में सच्ची सफलता हासिल की जा सकती है।
यूनिवर्सिटी के सलाहकार प्रो.ओ.पी. छंगाणी ने कहा कि अपेक्स यूनिवर्सिटी निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में उच्च मापदंड स्थापित कर रही है।
आज के सेशन: ओरिएंटेशन प्रोग्राम में मंगलवार को स्टैंडअप कॉमेडियन आकाश गुप्ता की परफॉर्मेंस होगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments