सीकर में राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा दो परियों में संपन्न हो चुकी है। फर्स्ट पारी में 12864 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड थे। जिनमें 8104 कैंडिडेट्स उपस्थित व 4750 अनुपस्थित रहे। फर्स्ट पारी में कैंडिडेट्स की उपस्थिति
वहीं, सेकेंड पारी में 12864 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड थे। जिनमें 8053 कैंडिडेट्स उपस्थित व 4811 अनुपस्थित रहे। सेकेंड पारी में कैंडिडेट्स की उपस्थिति 62.60 प्रतिशत व अनुपस्थिति 37.40 प्रतिशत रही। जिले में कुल 16157 कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी है।
कैंडिडेट्स को सुबह 8 बजे से 9 बजे तक परीक्षा केंद्रों पर एंट्री दी गई, इसके बाद एंट्री बंद कर दी गई। एसके स्कूल एग्जाम सेंटर पर अपनी फोटो नहीं लेकर आई एक महिला कैंडिडेट्स रोने लगी, तो वहीं कई कैंडिडेट्स को 1 मिनट लेट होने पर एंट्री नहीं मिली और वे भागते हुए दिखाई दिए।

सीकर में एसके एग्जाम सेंटर पर अपनी फोटो नहीं लेकर आई एक युवती रोने लगी।
दो पारियों में परीक्षा
बता दें कि सीकर जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर रोजाना दो पारियों में 12 सितंबर तक यह परीक्षा होगी। पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। पहली पारी में सामान्य ज्ञान और दूसरी पारी में संबंधित विषय की परीक्षा होगी। प्रत्येक पारी में अलग-अलग रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स शामिल होंगे।

सीकर में एसके एग्जाम सेंटर पर नाक की नोजपिन उतारती हुई युवती।
जिला समन्वयक राजपाल यादव ने बताया कि परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। प्रश्न पत्र राइफलधारी गार्ड की सुरक्षा में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए जाएंगे। नकल और अनुचित साधनों पर रोक के लिए 8 उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है, जिनमें राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारी, पुलिस सेवा अधिकारी और शिक्षाविद् शामिल हैं। प्रत्येक केंद्र पर दो वीडियोग्राफर तैनात किए गए हैं ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे।

एसके एग्जाम सेंटर का गेट 9 बजे बंद हो गया था। जिसके बाद 9 बजकर 1 मिनट पर कुछ कैंडिडेट्स भागकर आए लेकिन उन्हें एंट्री नहीं मिली।
यादव ने बताया कि राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2022 और संशोधन अधिनियम, 2023 के तहत नकल या डमी अभ्यर्थी पकड़े जाने पर 10 लाख से 10 करोड़ रुपए तक का जुर्माना और 10 साल से आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। यह नियम कैंडिडेट्स के साथ-साथ परीक्षा से जुड़े स्टाफ और कर्मचारियों पर भी लागू है। किसी भी अनियमितता की सूचना पर तुरंत कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं।
कैंडिडेट्स को मूल फोटो सहित पहचान पत्र और प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य है। पहली पारी के लिए सुबह 9 बजे और दूसरी पारी के लिए दोपहर 2 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। बारिश के मौसम को देखते हुए कैंडिडेट्स से अपील की गई है कि वे पहली पारी के लिए सुबह 8 बजे और दूसरी पारी के लिए दोपहर 1 बजे से पहले केंद्र पर पहुंच जाएं।

एसके एग्जाम सेंटर पर कुर्ते का बटन काटती हुई एक युवती।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments