![]()
विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह और आकांक्षा हाट मेले का आयोजन किया गया।
डूंगरपुर में जिला प्रशासन की ओर से संपूर्णता अभियान के अंतर्गत विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह और आकांक्षा हाट मेले का आयोजन किया गया। सागवाड़ा विधायक शंकर डेचा, पूर्व सांसद कनकमल कटारा और कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने फीता काटकर मेले का
मेले में राजीविका की विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की ओर से 16 स्टॉल लगाई गईं। इन स्टॉल पर महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पाद, कृषि उत्पाद, मसाले, आचार, पापड़, नमकीन, तीर-कमान, सोलर लैंप और हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। अतिथियों ने सभी उत्पादों का अवलोकन किया और उनके बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर अतिथियों ने लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत बच्चियों से केक भी कटवाया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में ऑडिटोरियम में संपूर्णता अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में नीति आयोग के निर्देशानुसार आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत जुलाई 2024 से सितंबर 2024 तक आयोजित संपूर्णता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अभियान के तहत प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं की देखभाल, उच्च रक्तचाप और मधुमेह की जांच, गर्भवती महिलाओं को पूरक पोषण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड वितरण जैसे कार्यों में उत्कृष्टता दिखाने वालों को सम्मानित किया गया।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के उत्थान और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। राजीविका के माध्यम से महिलाओं के समूह बनाकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार बालिका शिक्षा और उनकी सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments