![]()
जयपुर में ब्लैकमेल कर एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। नहाते समय चोरी-छिपे आरोपी परिचित ने युवती का वीडियो बनाया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर शादी करने का दबाव बनाया। चाकसू थाने में पीड़ित युवती के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। माम
पुलिस ने बताया- चाकसू के रहने वाले व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोप है कि उनकी बेटी के साथ परिचित युवक ने रेप किया। आरोपी के परिचित होने के कारण आना-जाना व बातचीत थी। परिचित ने चोरी-छिपे नाबालिग बेटी का नहाते समय वीडियो बना लिया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर रेप किया। ब्लैकमेल कर धमकी देकर शादी करने का दबाव बनाया।
आरोपी परिचित के साथियों ने इंस्टाग्राम पर छोटी नाबालिग बहन को किडनैप करने की धमकियां तक दी। धमकी देकर ब्लैक डॉक्यूमेंट पर साइन करवा लिए। ब्लैकमेल कर लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। चाकसू थाने में पीड़ित युवती के पिता ने आरोपी व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments