☜ Click Here to Star Rating



तालेड़ा के जमीतपुरा इलाके में प्लांट पर ग्रेवल (कच्चे पत्थर) डालने के मामले को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। एक युवक पर कुछ लोगों ने तीन से चार राउंड फायर कर घायल कर दिया। घायल हालत में युवक को कोटा के निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज

.

घायल सुरेश गुर्जर ने बताया कि मैं कापरेन इलाके में रहता हूं। कापरेन के वार्ड 7 से बीजेपी का पार्षद भी हूं। तालेड़ा क्षेत्र में एक प्लांट का काम चल रहा है हमें ग्रेवल डालने का टेंडर दिया गया है। वहां के ही लोकल लोगों ने दादागिरी कर हमारा काम रुकवा दिया।

देर रात 12 बजे जब हमारी ग्रेवल की गाड़ियां रोक दी तो हम बात करने पहुंचे। वे 6 से 7 लोग मौजूद थे। उन लोगों ने हमसे गाली-गलौज की और सरिये धारदार हथियार से हमला करने लगे। हमारे गाड़ियों में तोड़फोड़ की इसी बीच सामने से एक युवक ने हवाई फायरिंग की और दूसरी फायरिंग उसने मेरे की मैं नीचे गिर गया। उसके बाद वह सभी लोग वहां से फरार हो गए। तालेड़ा थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने मेरे बयान दर्ज किए। पुलिस उन बदमाशों की जांच कर रही है।

तलेड़ा थाना अधिकारी अजित बागडोलिया ने बताया कि तालेड़ा के पास जमीतपूरा क्षेत्र में एक फैक्ट्री का निर्माण चल रहा है। यहां पर मिट्टी डालने का काम पहले अर्जुन चौधरी करता था। उसके बाद प्लांट वालों ने सुरेश गुर्जर को टेंडर दे दिया। अर्जुन चौधरी के प्लांट में रुपए बाकी चल रहे थे। जिसके चलते गाड़ियां प्लांट में नहीं जाने दी और रुकवा दी। दोनों ही गुट देर रात आमने सामने हुए तो झगड़ा हुआ और अर्जुन चौधरी ने फायरिंग कर दी। गोली सुरेश गुर्जर के लगी जिसमें वह घायल हो गया। उसे कोटा के निजी हॉस्पिटल में एडमिट करवा दिया। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading