जिला प्रभारी सचिव भवानी सिंह दौसा उपखंड क्षेत्र के दौरे पर रहे।
दौसा जिले में भारी बारिश के बीच शुक्रवार को जिला प्रभारी सचिव भवानी सिंह देथा दौरे पर आए। यहां उन्होंने दौसा उपखंड क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जलभराव से बने हालातों का जायजा लिया और लोगों की समस्याएं जानी।
प्रभारी सचिव ने सबसे पहले भांकरी एवं कालोता गांवों में खेतों में हुए जलभराव एवं फसलों को देखा। कालोता में ग्रामीणों से बात कर फसलों में हुए नुकसान की जानकारी ली।
इसके बाद प्रभारी सचिव ने महेश्वरा खुर्द एवं महेश्वरा कलां के बांधों को देखकर जलभराव एवं फसलों की स्थिति का फीडबैक लिया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बांधों के ओवरफ्लो की स्थिति में पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ खेतों में जलभराव होने की वजह से फसलों को नुकसान हुआ है। प्रभारी सचिव ने नियमानुसार नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया। उन्होंने उपखंड अधिकारी मूलचंद लूणिया को फसल खराबे की जल्द गिरदावरी करवाने के निर्देश दिए।

जिला प्रभारी सचिव ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की मीटिंग ली
फसल खराबे का सर्वे कराने के निर्देश
जिला प्रभारी सचिव भवानी सिंह देथा ने कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर बारिश से बने हालातों की समीक्षा की। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से बारिश से खरीफ फसलों पर हुए नुकसान की जानकारी ली।
विभागीय अधिकारियों को फसलों में हुए नुकसान का शीघ्र सर्वे करने और पीएम फसल बीमा योजना के तहत बीमित फसलों के खराब होने पर मुआवजा दिलवाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
राजस्व विभाग के अधिकारियों को खरीफ फसल की गिरदावरी करने के लिए निर्देश दिए। साथ ही कृषि विभाग के अधिकारियों से आगामी रबी फसल के लिए खाद-बीज की उपलब्धता एवं वितरण की तैयारियों की जानकारी ली।
बैठक में डीएफओ अजित उचोई, एडीएम रामस्वरूप चौहान, मनमोहन मीणा, जिला परिषद सीईओ नरेन्द्र मीणा सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments