कड़ी जांच पड़ताल के बाद परीक्षा सेंटर पर प्रवेश दिया गया।
आरपीएससी की वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा जिला मुख्यालय पर बनाए गए 29 परीक्षा सेंटरों पर रविवार से शुरू हुई। पहले दिन पहली पारी में सामान्य ज्ञान का पेपर हुआ। इसमें 11030 अभ्यर्थियों में से 8137 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। कुल 73.77 प्रतिशत परीक्षार्थियो
उधर दूसरी पारी की परीक्षा भी दोपहर 3 बजे शुरू हो गई है। शाम 5.30 परीक्षा खत्म हुई। इसमें रजिस्टर्ड 11030 अभ्यर्थियों में से 8024 उपस्थित हुए। 3006 अभर्थी अनुपस्थित रहे। कुल 72.75 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
परीक्षा खत्म होने के बाद शाम को बस स्टेंड पर परीक्षार्थियों की अपने गांव जाने के लिए भीड़ देखी गई।
पहली पारी में दूर दराज के कुछ अभ्यर्थी समय पर नहीं पहुंचे तो वे निराश लौटे। पुरानी टोंक पचकुईया दरवाजा की ओर एक परीक्षा सेंटर पर एक डिग्गी क्षेत्र की लड़की समेत तीन अभ्यर्थी दो मिनट लेट आए तो वे परीक्षा नहीं दे पाए। उन्होंने दरवाजा भी खटखटाया लेकिन, अंदर से ही आवाज देकर प्रवेश देने के लिए मना कर दिया। उसके बाद तीन अभ्यर्थी निराश होकर दस मिनट बाद लौट गए।

पहली पारी की परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थी।
ADM राम रतन सौकरिया ने बताया कि पहली पारी में कुल 73.77 प्रतिशत परीक्षार्थी रहे। यह पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक हुआ। अधिकारी परीक्षा सेंटरों का निरीक्षण कर रहे हैं।
डिग्गी क्षेत्र परिजन के साथ बाइक पर आई अभ्यर्थी दो मिनट लेट हो गई तो उसे सेंटर में प्रवेश नहीं दिया गया। वह 9.2 मिनट पर गेट पर पहुंची थी। तब तक गेट बंद हो गया था।

डिग्गी क्षेत्र परिजन के साथ बाइक पर आई अभ्यर्थी दो मिनट लेट हो गई तो उसे सेंटर में प्रवेश नहीं दिया गया। वह 9.2 मिनट पर गेट पर पहुंची थी। तब तक गेट बंद हो गया था।
2 हजार से अधिक अभ्यर्थी रजिस्टर्ड
सेकेंड ग्रेड भर्ती परीक्षा 7 सितंबर से 12 सितंबर तक जिले में 29 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इस परीक्षा के लिए जिले में 72 हजार से अधिक अभ्यर्थी रजिस्टर्ड है। पुलिस की माकूल व्यवस्था की गई है। कड़ी चैकिंग के बाद परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने से सेंटर पर दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। पांच दिन तक परीक्षा दो पारियों में और आखिरी दिन सुबह की पारी में ही परीक्षा होगी।
सुबह की पारी सुबह दस बजे और दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। पहले दिन सुबह की पारी में सामान्य ज्ञान का पेपर हो रहा है और दूसरी पारी में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा है। यह परीक्षा 2129 पदों के लिए होगी।
सबसे ज्यादा 20 परीक्षा केंद्र निजी संस्थानों में 72 हजार 497 अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन ने जिला मुख्यालय पर 29 परीक्षा केंद्र बनाए है। इनमें 9 सरकारी और 20 प्राइवेट संस्थानों में परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जिला मुख्यालय पर दोनों पारियों में शेड्यूल के अनुसार परीक्षा कराई जा रही है। इस परीक्षा को शांतिपूर्ण और पूरी पारदर्शिता से कराने के लिए 43 उड़नदस्ते व 14 पेपर कोऑर्डिनेटर, 1280 वीक्षक लगाए गए हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments