![]()
अजमेर की सेंट्रल जेल में तलाशी के दौरान बंदी के पास से धारदार हथियार बरामद हुआ है। बंदी के खिलाफ 11 मुकदमे दर्ज है। जेल प्रशासन की ओर से सिविल लाइन थाने में इसकी शिकायत दी गई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइन थाने के हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य जेल प्रहरी गिरधारी लाल की ओर से थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है। जेल प्रहरी ने शिकायत देकर बताया कि 29 जुलाई को जेल में आकस्मिक तलाशी ली गई।
वार्ड संख्या 9 की आकस्मिक तलाशी में बंदी धनराज पुत्र उगमाराम की पानी की टंकी के पास दो पत्थर के बीच छुपी हुई लोहे की पती बरामद हुई।
हेड कांस्टेबल ने बताया कि पती को धारदार चाकूनुमा हथियार बनाया हुआ था। जिसके एक हिस्से पर प्लास्टिक की थैली को चिपका कर हथियार बना लोहे की पती सामग्री बरामद की गई। जेल स्टाफ की ओर से मामले की सूचना जेल अधीक्षक को दी गई। अधीक्षक के निर्देश पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बंदी आरी निवासी धनराज पुत्र उग्माराम है। जिसके क्लास 11 मुकदमे है। तीन मुकदमों में सजा हो चुकी है। एक मुकदमा अंडर ट्रायल चल रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments