काउंसलर्स चेयर ने जयपुर के स्पाइस कोर्ट में ‘सेल्फ गेटअवे डे’ का आयोजन किया।
मानसिक सुकून, आत्म-चिंतन और जुड़ाव की दिशा में एक खास पहल करते हुए काउंसलर्स चेयर ने जयपुर के स्पाइस कोर्ट में ‘सेल्फ गेटअवे डे’ का आयोजन किया। आर्ट, चैट और इंटरेक्टिव एक्टिविटीज से भरपूर इस आयोजन ने प्रतिभागियों को मानसिक स्पष्टता और आंतरिक शांति का
इस आयोजन की थीम ‘इनसाइड आउट’ रही , जिसके तहत यह समझाया गया कि सेल्फ-केयर सिर्फ एक मूड सुधारने वाली प्रक्रिया नहीं, बल्कि गहन मानसिक देखभाल है। इस थीम पर आधारित पैनल डिस्कशन में विभिन्न मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भाग लिया।

इस थीम पर आधारित पैनल डिस्कशन में विभिन्न मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भाग लिया।
चर्चा में सेंट जोसफ स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल तान्या कास्टेल्लास, राजस्थान हॉस्पिटल से डॉ. राघव शाह, एसएमएस मेडिकल कॉलेज की न्यूरोसाइकाइट्रिस्ट डॉ. गर्गी कुक्रेजा, और काउंसलर्स चेयर की फाउंडर व सायकोथेरपिस्ट डॉ. हर्षिका पारीक ने भाग लिया। चर्चा में उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के गहरे पहलुओं पर प्रकाश डाला और प्रतिभागियों से सीधा संवाद किया।

चर्चा में उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के गहरे पहलुओं पर प्रकाश डाला और प्रतिभागियों से सीधा संवाद किया।
कार्यक्रम में विभिन्न सेल्फ-केयर बूथ्स बनाए गए थे, जिनमें पर्सनालिटी गेम्स, एक्सप्रेसिव आर्ट थैरेपी, प्रियजनों को पत्र लेखन और आत्मिक संदेशों जैसी गतिविधियों ने लोगों को अपने भीतर झांकने का अवसर दिया। एकांत टी-कॉर्नर में प्रतिभागियों को विशेषज्ञ काउंसलर्स से निजी संवाद का अवसर भी मिला।

एकांत टी-कॉर्नर में प्रतिभागियों को विशेषज्ञ काउंसलर्स से निजी संवाद का अवसर भी मिला।
कार्यक्रम की आयोजक डॉ. हर्षिका पारीक ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य प्रतिभागियों को एक शांत, स्पष्ट और आत्म-संपर्क से भरा हुआ अनुभव प्रदान करना था। उन्होंने कहा कि आज के समय में आत्म-देखभाल महज ट्रेंड नहीं, बल्कि एक जरूरत बन चुकी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments