☜ Click Here to Star Rating


डील नदी में फंसे 11 लोगों को SDRF टीम ने एक घंटे की मशक्क्त के बाद सकुशल बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।

टोंक जिले के दतवास थाना क्षेत्र में जीवली गांव के पास से गुजर रही डील नदी में बुधवार रात को 2 परिवार के 11 सदस्य फंस गए। पीड़ित परिवारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की सूचना पर रात को ही SDRF की मौके पर पहुंची और सभी को बाहर निकाल कर सुरक्षित

.

SDRF टीम कमांडर राजेंद्र कुमार गुर्जर ने बताया कि बुधवार शाम 6.37 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि दतवास थाना क्षेत्र में जीवली गांव से करीब 400-500 मीटर दूर डील नदी किनारे गजर बनाकर 2 परिवार रहते है। नदी में पानी ज्यादा आने से वे घिर गए और घर छोड़कर नदी में बीच ऊंचे टापू पर बैठे। उनके साथ 8 गाय, भैंसे भी थी।

डील नदी में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकालती SDRF टीम।

डील नदी में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकालती SDRF टीम।

1 घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बचाया सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम रात 8 बजे नदी किनारे पहुंची और डील नदी में फंसे दो परिवार के 11 सदस्यों को करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद रात 9 बजे बचा लिया है। सभी 4 महिला, 4 पुरुष और त3 बच्चों को सकुशल बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। SDRF टीम कमांडर ने बताया कि चाकसू की ओर हुई तेज बारिश का पानी भी इस नदी में आता है, इससे यह उफान पर आ गई। इसके चलते ये लोग फंस गए। हालांकि इनके घर नदी किनारे है, लेकिन बीती रात को पानी ज्यादा आने से यह उफान पर आ गई और उनके घर घिर गए।

गाय, भैंसे टापू पर छोड़ आए SDRF टीम कमांडर राजेंद्र कुमार गुर्जर ने बताया कि मौसम खराब था। इसलिए बचाने में पहली प्राथमिकता नदी में फंसे लोगों को देते हुए दोनों परिवार के सभी 11 सदस्यों को बाहर निकाला है। वे लोग अपने मवेशियों को ऊंचे टापू पर चारा डालकर छोड़कर आ गए है। मवेशियों की जान पर खतरा बढ़ता है तो उन्हे भी निकालने की कोशिश करेंगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading