झोटवाड़ा इलाके में ओवर-स्पीड फॉर्च्यूनर कार ने भंवरी देवी को पीछे से टक्कर मार दी।
जयपुर में ओवर-स्पीड फॉर्च्यूनर कार ने एक महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग महिला 10 फीट उछलकर दूर जा गिरी। घायल महिला को रोड पर बेहोश पड़ा देखकर चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। झोटवाड़ा के प्राइवेट हॉस्पिटल के ICU में एडमिट घायल महिला का
ASI (एक्सीडेंट थाना वेस्ट) रघुनंदन ने बताया- हादसे में झोटवाड़ा के वैष्णो देवी नगर निवासी भंवरी देवी (75) घायल हुई है। झोटवाड़ा इलाके में स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल के ICU में एडमिट भंवरी देवी का इलाज चल रहा है। घटनाक्रम के मुताबिक, 29 जुलाई को सुबह भंवरी देवी कॉलोनी में स्थित वैष्णव मंदिर में पूजा करने गई थी। सुबह करीब 7:45 बजे मंदिर से वापस पैदल घर लौट रही थी।

टक्कर इतनी तेज थी कि वह उछलकर करीब 10 फीट दूर जाकर गिरी।
घर से महज 50 मीटर दूरी पर ओवर-स्पीड फॉर्च्यूनर कार ने भंवरी देवी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह उछलकर करीब 10 फीट दूर जाकर गिरी। हादसे के बाद रोड पर बेहोश पड़ी घायल महिला को देखकर चालक अपने साथियों के साथ फॉर्च्यूनर लेकर फरार हो गया। कॉलोनी के लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर घायल हालत में भंवरी देवी को प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया।
पुलिस का कहना है कि घायल महिला के बेटे राजेन्द्र सिंह की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। घायल महिला के सिर की हड्डी व पसलियों में फ्रेक्चर बताया गया है। घटनास्थल पर CCTV फुटेज भी मिले है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments