☜ Click Here to Star Rating



फलोदी में दो दशक बाद तीन दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान मेला मंगलवार से शुरू हो रहा है। राजकीय सीनियर स्कूल में आयोजित इस मेले का उद्घाटन एसडीएम पूजा चौधरी करेंगी। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सोहनराम विश्नोई कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। अब तक जिलेभर

.

मेले के संयोजक और प्रिंसिपल मनमोहन पुरोहित ने बताया कि पंजीयन लगातार जारी हैं। यह आयोजन छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।

फलोदी में विज्ञान मेला 21 वर्ष पहले तब आयोजित हुआ था, जब यह जोधपुर जिले का हिस्सा था। उसके बाद यह परंपरा थम गई थी। फलोदी को जिला बने दो वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अब तक विज्ञान मेला आयोजित नहीं हो पाया था।

विज्ञान मेले में छात्र स्वयं द्वारा बनाए गए मॉडल, प्रयोग और नवाचार प्रस्तुत करेंगे। इससे उनमें वैज्ञानिक सोच, समस्या-समाधान क्षमता, टीमवर्क और आत्मविश्वास का विकास होगा।

विज्ञान मेले की थीम ‘विकसित भारत – 2047’ रखी गई है। इसके तहत छात्र यह प्रदर्शित करने का प्रयास करेंगे कि विज्ञान और तकनीक भारत को अगले 25 वर्षों में किस दिशा में ले जा सकते हैं।

मेला दो वर्गों जूनियर (कक्षा 6 से 8) और सीनियर (कक्षा 9 से 12) में आयोजित होगा। जूनियर वर्ग में साइंस क्विज प्रतियोगिता, जबकि सीनियर वर्ग में सेमिनार और मॉडल प्रस्तुति होगी। छात्रों को किसी भी स्ट्रीम से भाग लेने की अनुमति है ताकि हर युवा मन में विज्ञान के प्रति रुचि जागे।

ठहरने की व्यवस्था और सुविधाएं बाहर से आने वाले छात्रों के ठहरने की व्यवस्था आईजीएनपी स्कूल और लटियाल स्कूल में की गई है। स्कूल प्रबंधन ने साफ-सफाई, पेयजल और भोजन जैसी सभी सुविधाओं की तैयारी शुरू कर दी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading