कुचामन सिटी शहर में एक जिम में बदमाश ने जिम में घुसकर बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग की आवाज से जिम में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच नकाबपोश आरोपी मौके से बच निकला। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के
फायरिंग की आवाज सुनते ही जिम में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। डॉक्टरों के अनुसार, गोली व्यापारी के कंधे में लगी थी जो आर-पार होकर पेट तक पहुंच गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई थी।

हादसे की सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई।
कुछ समय पहले गोदारा गैंग से मिली थी फिरौती की धमकी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बिजनेसमैन रमेश रुलानिया समेत कई व्यापारियों को कुछ दिनों पहले रोहित गोदारा गैंग ने फिरौती की धमकी मिली थी। पुलिस को आशंका है कि यह हमला उसी धमकी से जुड़ा हो सकता है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। एएसपी नेमीचंद खारिया, डिप्टी एसपी अरविंद बिश्नोई और सीआई सतपाल सिंह सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।

बिजनेसमैन रमेश रुलानिया कुचामन में एक बाइक शोरूम और होटल के मालिक थे।
बड़ी संख्या में हॉस्पिटल पहुंचे लोग, आरोपियों को पकड़ने की मांग
इस घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। जिला अस्पताल और जिम के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने सुबह-सुबह हुई इस वारदात पर आक्रोश जताया और पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
जानकारी के अनुसार रमेश रुलानिया का कुचामन में थाने के पास होंडा बाइक शोरूम है। वहीं हनुमानगढ़-किशनगढ़ मेगा हाईवे के कुचामन बाइपास पर होटल है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments