![]()
जयपुर | भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने जमवा रामगढ़ ब्लॉक की ड्योड़ा डूंगर पंचायत के नायला ग्राम पंचायत में वित्तीय समावेशन ‘संतृप्ति अभियान’ के तहत कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें एसबीआई के डीएमडी अशोक शर्मा, महाप्रबंधक ऋतु गौड़, डीजीएम दिग्विजय सिंह और
इस दौरान री-केवाईसी का महत्व बताया गया। प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसी राष्ट्रीय योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं से संवाद और उनके सवालों के जवाब दिए। इसके साथ प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत एक दावों का निपटान किया गया। इस दौरान कुल 32 री-केवाईसी प्रक्रिया पूरी की गईं। 23 नए जनधन खाते खोले गए। 25 नागरिकों ने पीएमएसबीवाई के तहत नामांकन कराया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments