होटल वी वन प्राइड में गोल्ड इवेंट्स के सहयोग से ‘द क्रॉउन मिस एंड मिसेज इंडिया 2025’ का फिनाले आयोजित हुआ।
होटल वी वन प्राइड में गोल्ड इवेंट्स के सहयोग से ‘द क्रॉउन मिस एंड मिसेज इंडिया 2025’ का फिनाले आयोजित हुआ। देशभर से आई प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी।
इस अवसर पर अलग-अलग कैटेगरी में विजेताओं को ताज पहनाया गया। मिसेज कैटेगरी में सपना कावट को मिसेज इंडिया इंटरनेशनल द क्रॉउन, डॉ. रूही चरक को मिसेज इंडिया द क्रॉउन और नेहा शर्मा को मिसेज इंडिया राजस्थान द क्रॉउन का खिताब मिला।

इस अवसर पर अलग-अलग कैटेगरी में विजेताओं को ताज पहनाया गया।
वहीं मिस कैटेगरी में एंजेल चौहान ने मिस इंडिया इंटरनेशनल द क्रॉउन, नैना कुमारी ने मिस इंडिया द क्रॉउन और मनीषा बैरवा ने मिस इंडिया राजस्थान द क्रॉउन का ताज जीता।
कार्यक्रम की ब्रांड एंबेसडर ओजस्वी शंकर और पंखुड़ी तिवारी रहीं, जिन्होंने मंच पर अपनी मौजूदगी से आयोजन को और खास बना दिया। इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आए डिजाइनरों की आकर्षक ड्रेस भी रैंप पर शोकेस की गईं, जिन्हें दर्शकों से खूब सराहना मिली।

इस अवसर पर अलग-अलग कैटेगरी में विजेताओं को ताज पहनाया गया।
गोल्ड इवेंट्स के राज शर्मा और राहुल शर्मा ने बताया कि यह आयोजन सिर्फ एक ब्यूटी पेजेंट नहीं था, बल्कि इसमें महिलाओं की आत्मविश्वास, संस्कृति और नए भारत की सोच को सामने लाने का प्रयास किया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments