☜ Click Here to Star Rating



सरमथुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार धरपकड़ अभियान के तहत कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने चैलपुरा निवासी अब्दुल हक पुत्र खलील को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देसी कट्टा 315 बोर बरामद किया है।

.

जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान आईपीएस के निर्देश पर सरमथुरा थानाधिकारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। 28 सितंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर रात के समय पुलिस टीम ने रसीद के माले के पास झिरी रोड सरमथुरा पर दबिश दी।

अब्दुल हक की गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ थाना सरमथुरा में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा नंबर 279/2025 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से अवैध हथियार के स्रोत के संबंध में पूछताछ जारी है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी कृपाल सिंह के साथ सुरेश चंद हेड कॉन्स्टेबल, श्रीनिवास कॉन्स्टेबल और रामखिलाड़ी आरएसी कॉन्स्टेबल की टीम शामिल थी।

पुलिस का कहना है कि इलाके में अवैध हथियारों की धरपकड़ का अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading