![]()
सांसद ने आबूरोड के सांतपुर तालाब के सौंदर्यीकरण का काम दो दिन में शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
आबूरोड के सांतपुर तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए राशि स्वीकृत होने के बावजूद काम शुरू नहीं होने पर सांसद लुंबाराम चौधरी ने नाराजगी जताई। उन्होंने यूआईटी कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर दो दिन में काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि आबूरोड सिटी के मध्य में स्थित होने के कारण इस तालाब का सौंदर्यीकरण बहुत जरूरी है। इस प्रोजेक्ट के लिए 1 करोड़ 28 लाख रुपए का बजट मंजूर हो चुका है। यूआईटी और पंचायत के अधिकारियों की सुस्त कार्यशैली के कारण अब तक काम शुरू नहीं हो पाया। सांसद ने इस पर नाराजगी जताई और काम को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और यूआईटी के पूर्व चेयरमैन सुरेश कोठारी, पूर्व राज्यमंत्री भूपेंद्र देवासी, जिला परिषद सदस्य कन्हैयालाल, भूपेंद्र सांभरिया, मनीष परसाई, अजय ढाका, दीपेश अग्रवाल और दुर्गेश राव समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments