![]()
जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
ईआरसीपी पीकेसी योजना के तहत सवाई माधोपुर में बनाए जाने वाले डूंगरी बांध का विरोध जोर पकड़ने लगा है। यहां आंदोलन के दौरान ग्रामीण कृषि मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा के खिलाफ भी मुखर होने लगे हैं। इसी कड़ी में आज सोमवार को सवाई माधोपुर जिला कलेक्ट्रेट पर
महापंचायतों का दौर जारी
डूंगरी बांध के विरोध को लेकर ग्रामीणों की लगातार महापंचायत हो रही है। इसे लेकर अब तक तीन महापंचायत हो चुकी है। इसी कड़ी में रविवार को बाडोलास गांव में हुई ग्रामीणों की बैठक में आज कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया था। जिसके चलते सैकड़ो की तादाद में ग्रामीण महावीर पार्क में एकत्रित हुए। जहां वक्ताओं ने प्रस्तावित डूंगरी बांध से होने वाले नुकसान को लेकर ग्रामीणों को संबोधित किया ग्रामीणों का कहना था कि 76 गांव के लोग डूंगरी बांध बनने से प्रभावित होने वाले हैं। साथ ही हजारों की तादाद में ग्रामीणों को नुकसान उठाना पड़ेगा। हजारों की तादाद में ग्रामीण बेघर होंगे।
कृषि मंत्री पर ग्रामीणों के साथ कुठाराघात के लगाए आरोप
ग्रामीणों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सवाई माधोपुर जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा भी इस मामले में ग्रामीणों के साथ कुठाराघात कर रहे हैं। ग्रामीणों ने मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि किरोड़ी जिले की जनता को गुमराह कर रहे हैं। जिसका खामियाजा ग्रामीणों के साथ-साथ डॉ. किरोड़ी को भी भुगतना पड़ेगा।
ग्रामीण महावीर पार्क में आयोजित सभा के बाद रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने राज्य सरकार और केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने यहां तक चेतावनी दे डाली कि डूंगरी बांध नहीं बनाए जाने को लेकर ग्रामीण आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अब सरकार ने अपना फैसला नहीं बदला तो मजबूरन उग्र आंदोलन होगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments