![]()
अजमेर के क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में सफाई कर्मचारी ने बुधवार सुबह घर में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। कर्मचारी की ओर से मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था। जिसमें उसने कहा कि उसकी मौत का कारण उसकी पत्नी और पत्नी के घर वाले हैं।
मृतक के परिवार वालों ने उसकी पत्नी सहित ससुराल से परेशान होकर सुसाइड करने का आरोप लगाया है। क्लॉक टावर थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आदर्श डिग्री कॉलेज प्रभात मोहल्ला के रहने वाले ज्ञानचंद (41) पुत्र ताराचंद ने घर के पीछे हॉल में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिवार के लोगों ने जब उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा तो घर में हड़कंप मच गया। उसे फांसी के फंदे से उतार कर जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बॉडी को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया। सूचना मिलने पर क्लॉक टावर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
क्लॉक टावर थाने के एएसआई रामबाबू ने बताया कि प्रभात मोहल्ला निवासी ज्ञानचंद (41) पुत्र ताराचंद ने 7 बजे के करीब फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड किया है। मृतक के द्वारा सुसाइड नोट भी लिखा गया है। मृतक सफाई कर्मचारी था। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सुसाइड के कर्म का खुलासा होगा।
पत्नी को समझने के लिए गया था भाई, साले ने की मारपीट
मृतक के भाई शिवकुमार ने बताया कि सुबह 5 बजे के करीब भाई के द्वारा सुसाइड किया गया है। वह अपने भाई के साथ पूरी रात था। भाई ने बुलाकर यह कहा था कि मेरे साल के द्वारा मेरे साथ मारपीट की गई है। मेरे सीने में दर्द हो रहा है।
भाई कमरे में जाकर सिर्फ रो रहा था। भाई की पत्नी, साला, साली, ससुर के द्वारा ही परेशान किया जा रहा था। कल जब भाई पत्नी को समझाने के लिए गया तब उसके साथ साले के द्वारा कमरे में मारपीट की थी। घर पर आकर उसने खाना भी नहीं खाया था।
भाई पर उसकी पत्नी शक कर रही थी
भाई ने बताया कि कुछ दिनों से पति पत्नी में झगड़ा चल रहा था। भाई की पत्नी उस पर शक कर रही थी कि उसका किसी और से अफेयर चल रहा है। लेकिन भाई का किसी से अफेयर नहीं था। पत्नी और ससुराल के लोगों से परेशान होकर उसने सुसाइड कर लिया। इसे लेकर पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
2018 में दोनों पति-पत्नी की लगी थी नौकरी
मृतक ज्ञानचंद के परिवार वालों ने बताया कि ज्ञानचंद की शादी 2008 में हुई थी। 2018 में ज्ञानचंद और उसकी पत्नी की सफाई भर्ती में नौकरी लगी थी। इसके साथ ही ज्ञानचंद रात में टैक्सी चलाने का काम भी करता था। ज्ञानचंद को दो पुत्र और एक बेटी है।
सुसाइड नोट भी लिखा
ज्ञानचंद ने सुसाइड करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें उसने लिखा- मेरी मौत के कारण मेरी पत्नी और उसके घर वाले हैं। उसके भाई ने मेरे साथ मारपीट की है। मैं ज्ञानचंद पूरे होश हवास में बयान दे रहा हूं। उसने मेरे नाम कंप्लेंट भी लिख दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments