![]()
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
बाड़मेर जिले की धनाऊ पुलिस ने धरकर भर अभियान के तहत रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया है। वांटेड एक माह से फरारी काट रहा था। थाने के टॉप-10 आरोपियों की सूची में शामिल हे। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार 24 जून को पीड़िता ने धनाऊ थाने मे रेप मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। पीड़िता का मेडिकल करवाकर बयान दर्ज किए गए। वारदात के बाद से आरोपी परमजीत उर्फ प्रवीण पुत्र माधाराम निवासी कालू की बेरी फरार चल रहा था। पुलिस ने उसको पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। आरोपी के थाने के टॉप-10 आरोपियों में चिह्नित किया गया।
थानाधिकारी गोविंदराम ने बताया- थाने स्तर पर टीम बनाकर वांटेड आरोपी की तलाश करने के दौरान तकनीकी और सूचना के आधार पर दबिश दी गई। फरार आरोपी परमजीत उर्फ प्रवीण पुत्र माधाराम निवासी कालू की बेरी, कितनोरिया को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल पूनमचंद, कांस्टेबल चुतराराम, प्रेमाराम शामिल रहे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments