वैष्णो देवी मंदिर के ट्रैक पर हुए लैंडस्लाइड में राजस्थान के चार ज्वेलर भाइयों की मौत हो गई थी। इस हादसे नागौर के ज्वेलर संदीप सोनी (35) की भी मौत हो गई। वे अपने तीन ममेरे भाइयों सुजानगढ़ के अरविंद (35), अनिल (43) और गजानंद (32) के साथ 22 अगस्त को नि
हादसे के तीन दिन बाद शुक्रवार को नागौर स्थित इंदिरा कॉलोनी में संदीप सोनी का शव पहुंचा तो परिजन बेसुध हो गए। संदीप सोनी के पिता और भांजा बिलख पड़े, जिन्हें परिजनों ने संभाला। संदीप के तीनों भाइयों की भी ज्वेलरी शॉप है।

चारों 22 अगस्त को हुए थे रवाना
चारों भाई 22 अगस्त को कार से वैष्णो देवी के लिए निकले थे। 23 अगस्त को चारों जम्मू पहुंच गए थे। यहां संदीप सोनी की अंतिम बार अपने घर पर बात हुई थी। इस दौरान कहा था कि वे अब वैष्णो देवी दर्शन के लिए निकल रहे थे।
इसी दौरान लैंड स्लाइड में चारों भाई लापता हो गए थे। इसके बाद आर्मी, जम्मू-कश्मीर पुलिस समेत एनडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन में चारों को तलाशा। करीब 42 घंटे 28 अगस्त को तलाशी अभियान के दौरान संदीप समेत चारों की डेड बॉडी मलबे में दबी मिली। सके बाद सभी के शव जम्मू मेडिकल कॉलेज पहुंच गए और वहां उनका पोस्टमॉर्टम किया गया।

अर्धकुमारी मंदिर के पास हुआ था हादसा
यह हादसा मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे अर्ध कुमारी मंदिर से कुछ दूर इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ। चश्मदीदों के मुताबिक, कुछ ही सेकेंड में बड़े-बड़े पत्थर अचानक नीचे आ गिरे और चारों श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गए।
बता दें कि जम्मू में मंगलवार को 24 घंटे से भी कम समय में 250 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। लगातार भारी बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं और घरों व खेतों में पानी भर गया है।
नागौर के कटारिया बाजार में है संदीप की शॉप
इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद घरवालों ने जब चारों से कॉन्टैक्ट किया तो किसी से बात नहीं हो पाई। यहां पता चला कि चारों भाई लापता है। इसके बाद इनके शव मिले।
संदीप सोनी के नागौर के कटारिया चौक में ज्वेलरी की दुकान है। मृतक संदीप सोनी के चार भाई और एक बहन हैं। भाइयों में संदीप सबसे बड़े थे।
संदीप का शव देख मां कमला देवी, पिता राधेश्याम सोनी और पत्नी शोभा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। संदीप सोनी के 2 बेटे हैं, बड़ा बेटा राघव और छोटा बेटा रोहन है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments