सागर में डूबे व्यक्ति के शव को ढूंढ़ रही टीम।
अलवर शहर में कलेक्ट्रेट के पीछे सागर में डूबने से 45 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। जो मछलियों को दाना डालने गया था। उस उसमय पैर फिसलने से पानी में गिर गया। व्यक्ति उसके साथी के सामने ही डूब गया। घटना के बाद शव नहीं मिला है।
अलवर शहर में 80 क्वाटर्र निवासी जगदीश अपने पड़ौसी तारा सिंह के साथ सागर में मछलियों को आटा डालने गए थे। सुबह करीब 8 बजे के आसपास जगदीश का अचानक पैर फिसल गया। जिससे वह पानी में डूब गया। एक बार व्यक्ति पानी के ऊपर आया। उसने इतना ही बोला कि बचाओ। लेकिन दूसरी बार पानी में डूबने के बाद ऊपर नहीं आया। वह उसके साथी के सामने ही डूब गया। उसके बाद पुलिस व SDRF की टीम पहुंची। जो करीब दो घंटे से शव को ढूंढ़ने में लगी है। लेकिन शव नहीं मिला है। उसके परिजन सागर के ऊपर बैठकर विलाप रहे हैं।

सागर के अंदर डूबे व्यक्ति को ढूंढ़ने में लगी रेस्क्यू टीम। दो घंटे से शव नहीं मिला।
200 से अधिक लोगों की भीड़
सागर में व्यक्ति के डूबने का पता चलते ही 200 से अधिक लोगों की भीड़ जुट गई। एसडीआरएफ की टीम नाव से शव को ढूंढ़ने में लगी है। व्यक्ति सुबह करीब 8 बजे के आसपास पानी में डूबा है। उसके बाद सुबह 9 बजे से शव को ढूंढ़ने में टीम लगी हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments