![]()
खाद्या विभाग की टीम सैंपल लेते हुए।
पहली बार खैरथल-तिजारा जिले में मामा सुपारी के सैंपल लिए गए और 3500 पाउच जब्त किए। इसके अलावा मास्टरजी ब्रांड की शरबत सहित कई दुकानों से मिर्च पाउडर सहित अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्यवाही की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा मुख्यालय जयपुर की ओर से चलाए गए विशेष अभियान के तहत ये सैंपल लेने की कार्यवाही की गई।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अरविंद गेट ने बताया की अभियान के तहत तिजारा से जगदीश प्रसाद पुत्र श्यामलाल मेसर्स जगदीश किराना स्टोर लाल मिर्च पाउडर , रोशन लाल अग्रवाल पुत्र छगनलाल अग्रवाल मेसर्स रोशन लाल ब्रदर्स से गुलाब शरबत मास्टर जी ब्रांड, राहुल अग्रवाल पुत्र कपूर चंद्र अग्रवाल मेसर्स कपूर प्रोविजनल किराना स्टोर से मामा सुपारी, राजकुमार पुत्र तेजपाल मेसर्स राजपाल ढाबा से पनीर और बूंदी रायता के सैंपल लिए गए।
फूड इंस्पेक्टर हेमंत कुमार ने बताया कि सैंपल लेने के दौरान मेसर्स कपूर प्रोविजनल किराना स्टोर से करीब 3500 पैकेट मामा सुपारी और मेसर्स जगदीश किराना स्टोर का करीब 250 किलो लाल मिर्च पाउडर मौके पर ही जप्त किया गया। कार्रवाई के दौरान सभी कारोबारी को साफ सफाई और खाद सुरक्षा अधिनियम 2006 की पालना के लिए पाबंद किया गया। मौके पर गई टीम में महिपाल सिंह और सुभाष यादव मौजूद रहे। मामा सुपारी के पहली बार सैंपल लिए गए।
GST विभाग भी चुप
बाजार के दुकानदारों का कहना है कि सुपारी बेचने वाली कंपनी बिना बिल के माल बचेती हैं। जिनका अलवर जिले में करोड़ों रुपए का माल रोजाना खपता है। बहुत कम माल बिल से जारी होता है। अधिकतर दुकानों पर दो नंबर से माल पहुंचता है। यह सिलसिला सालों से चलता आ रहा है। लेकिन जिम्मेदार अफसरोंने कभी पुख्ता कार्यवाही नहीं की। वरना सुपारी बेचने वाली कंपनियों से सरकार को मोटा टैक्स मिल सकता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments