![]()
मुंडावर में ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत मानका और शीलगांव में शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाया।शिविर का शुभारंभ उपखंड अधिकारी सृष्टि जैन ने क
शिविर में पंचायत राज विभाग ने दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त बीपीएल परिवारों का सर्वे, स्वच्छता और वृक्षारोपण कार्य, स्वामित्व योजना के तहत पट्टा आवेदन जैसी गतिविधियों को संपन्न कराया । राजस्व विभाग की ओर से लंबित फॉर्मर रजिस्टर, गिरदावरी ऐप की जानकारी, आपसी सहमति विभाजन, रास्ते खोलना और नामांतरण संबंधी कार्य किए गए।
स्वास्थ्य विभाग ने शिविर में स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण किया, साथ ही लंबित यूआईडी कार्ड का वितरण भी किया गया। महिला और बाल विकास विभाग ने पोषण सप्ताह के तहत जागरूकता गतिविधियां चलाईं। वहीं कृषि विभाग ने किसानों को बीज मिनी किट वितरण किया गया। आयोजना विभाग ने राष्ट्रव्यापी संतृप्ति अभियान की जानकारी दी।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं से संबंधित जानकारी भी दी और मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया। ग्रामीणों ने शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभागीय कार्यों की सराहना की।
इस मौके पर अनेक विभागों के अधिकारी और कार्मिक उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments