☜ Click Here to Star Rating


कोटपूतली में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ग्रामीण सेवा शिविरों की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। राजकीय सरदार जनाना अस्पताल में बीसीएमओ डॉ. पूरण चंद गुर्जर की अध्यक्षता में ये बैठक आयोजित की गई।

.

शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। ओपीडी सेवाएं, मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए घर-घर सर्वे किया जाएगा। 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग, बीपी और शुगर की जांच की जाएगी। कॉमन कैंसर की स्क्रीनिंग भी होगी।

महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की गई है। एनीमिया, बीपी, शुगर, हिमोग्लोबिन और बीएमआई की जांच होगी। साथ ही ओरल, ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग भी की जाएगी।

डिप्टी सीएमएचओ डॉ. जयभगवान यादव ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मरीजों की स्क्रीनिंग और जांच की जाएगी। पोषण किट का वितरण और निश्चय पोषण योजना के तहत सहायता राशि भी दी जाएगी।

बीपीओ विजय तिवाड़ी ने बताया कि शिविर में गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण और जांच होगी। बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। ई-केवाईसी, पीएमजेवाई कार्ड वितरण और यूडीआईडी कार्ड जारी किए जाएंगे। ब्लॉक स्तर पर रक्तदान शिविर भी लगेगा।

पहला शिविर 17 सितंबर को ग्राम पंचायत देवता और बनार में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शिविर लगेंगे। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading