![]()
बूंदी की सदर पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ बंता सिंह हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार किया।
बूंदी पुलिस ने अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान में सफलता हासिल की है। पुलिस थाना सदर की टीम ने राताबरडा में शराब ठेके के पास से देसी पिस्टल के साथ हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी रमेशचंद आर्य ने बताया कि नानकपुरिया निवासी आरोपी रणवीर सिंह (21) वर्तमान में बच्छराय की झोपड़ियां (हरिपुरा) में रह रहा था। रणवीर सिंह बंता सिंह हत्याकांड में भी आरोपी था। जो कई दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने कुंवारती धान मंडी जाने वाली सड़क पर आरोपी की तलाशी ली। उसके पास से देसी पिस्टल बरामद हुई।
थानाधिकारी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। वहीं, एसपी मीणा ने सभी थानाधिकारियों को अवैध हथियारों से होने वाली घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं।
कार्रवाई में थानाधिकारी रमेशचंद आर्य, सहायक उप निरीक्षक रजनीश कुमार, अर्जुन सिंह और कॉन्स्टेबल मुकेश व सुरेश शामिल रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments