बावड़ी में महिला की खोजबीन करते हुए पुलिस व सविल डिफेंस की टीम
शहर के भीनमाल रोड पर स्थित तासखाना वावड़ी में गुरूवार की शाम करीब 4 बजे एक महिला के गिरने की अफवाह, पुलिस ने करीब 2 घंटे तक चलाया चर्च ऑपरेशन नहीं मिली तो परिजनों ने दूसरी बार खोजबीन कि तो पड़ोसियों के घर में बैठी मिली।
बता दे जालोर के तासखाना बावड़ी निवासी एक पत्नी-पती के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद महिला घर से नाराज होकर आत्महत्या करने के लिए निकल गई। इस दौरान महिला घर से निकल कर किसी पड़ोसियों के घर जाकर बैठ गई। इस दौरान कुछ लोग पीछे गए। गली कॉलोनी में कई महिला नहीं दिखी तो खोजते हुए बावड़ी के पास पहुंच गए। बावड़ी में गिरने की आशंका पर बावड़ी में झाक कर देखा तो पानी के उपर पड़े कचरे के बीच में एक स्थान पर कचरा अलग हो रखा था। लोगों ने महिला के गिरने की आशंका पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व सिविल डिफेंस की टीम ने चर्च ऑपरेशन शुरू किया।
करीब 2 घंटे तक चले चर्च ऑपरेशन में बावड़ी में महिला नहीं मिली तो परिजनों ने फिर कॉलोनी में खोजबीन शुरू की। इस दौरान महिला एक पड़ोसियों के घर में बैठी मिली। जिसके बाद पुलिस ने चर्च ऑपरेशन बंद कर दिया।

महिला के बावड़ी में गिरने की सूचना पर मौके पर मौजूद भीड़ व पुलिस
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments