![]()
बौंली थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला। बौंली ने हाल ही में इलाके के स्कूलों में हुई चोरी का पर्दाफाश किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपी श्योजीराम पुत्र प्रहलाद गुर्जर निवासी
11 अगस्त को हुई चोरी
एसएचओ राधा रमन गुप्ता ने बताया कि 11 अगस्त को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्म सिंह बैरवा ने विद्यालय में हुई चोरी को लेकर प्रकरण दर्ज करवाया था। जिसके बाद विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने आरोपी श्योजीराम, मनीष रैगर वसीम शाह के पास से दो गैस सिलेंडर वह एक इलेक्ट्रॉनिक स्पीकर बरामद किया। यह एसपी अनिल कुमार बेनीवाल के निर्देशन में बौंली एसएचओ राधारमण गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने हाल ही में क्षेत्र के विद्यालयों में हुई चोरी का पर्दाफाश किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
बहरहाल ल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।पुलिस के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ के बाद अन्य वारदातों के भी खुलने की संभावना है। थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को लेकर कस्बा बौंली में मार्च भी किया।
कंटेट-आशीष मित्तल।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments