![]()
सैंपऊ नगर पालिका के सफाई कर्मचारी पिछले चार महीने से वेतन न मिलने के कारण हड़ताल पर चले गए हैं।
धौलपुर जिले की सैंपऊ नगर पालिका के सफाई कर्मचारी पिछले चार महीने से वेतन न मिलने के कारण हड़ताल पर चले गए हैं। गुरुवार से शुरू हुई इस हड़ताल के कारण कस्बों की सड़कों पर कचरा बिखर गया।
रक्षाबंधन त्योहार से पहले वेतन की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को उच्च अधिकारियों से मुलाकात की थी, लेकिन समाधान न होने पर उन्होंने हड़ताल शुरू कर दी। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि त्योहार नजदीक होने के बावजूद उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है। मजबूरी में उन्हें हड़ताल पर जाना पड़ा है।
शुक्रवार सुबह जब दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलीं, तो उन्हें त्योहारी सीजन में दुकानों के आगे कचरा पड़ा मिला। इससे व्यापार पर असर पड़ने की आशंका थी। इसलिए दुकानदारों ने खुद ही सफाई अभियान शुरू कर दिया और अपनी दुकानों के आगे से कचरा हटाया।
दुकानदारों ने बताया कि रक्षाबंधन के कारण बाजारों में शुक्रवार को अच्छी रौनक रहने की उम्मीद थी। कचरे की वजह से दुकानदारी में परेशानी हो रही थी। दुकानदारों ने भी सफाई कर्मचारियों को जल्द वेतन दिलाने की मांग की है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments