परिवहन विभाग ने राजधानी में चल रहे मोटर ड्राइविंग स्कूलों पर सख्ती शुरू कर दी है। आरटीओ प्रथम की जांच में शहर में कई फर्जीवाड़े सामने आए हैं। इसके बाद स्कूलों पर कार्रवाई भी शुरू कर दी है। ऐसे में कार्रवाई से बचने के लिए अब मोटर ड्राइविंंग स्कूल वाहन
जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई से बचने के लिए कई स्कूल बंद कर दिए हैं। जयपुर में पहले 125 ड्राइविंग स्कूल चल रहे थे, अब ये संख्या 50 से भी कम रह गई है। इस पूरे मामले में कर्मचारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। दरअसल, जयपुुर में प्रदूषण रोकने के लिए 15 साल पुराने डीजल वाहनों पर रोक लगाई हुई है। इन वाहनों का संचालन जयपुर शहर की सीमा में नहीं हो सकता।
ऐसे में काफी वाहनों को मोटर ड्राइविंग स्कूलों ने पंजीकृत कर आरटीओ रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया है। इसका फायदा उठाकर स्कूल संचालक मिलीभगत कर बड़ी संख्या में लाइसेंस बना रहे हैं। उधर, कई मोटर ड्राइविंग स्कूलों को लाइसेंस नहीं होने के बाद भी चलाया जा रहा है। ऐसे में अब इन्हें नोटिस दिए जा रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments